अगस्त माह के व्रत और त्यौहार
- फोटो : अमर उजाला
16 अगस्त को अधिक मास यानी की पुरुषोत्तम मास की समाप्ति होगी, लेकिन श्रावण मास इस बार दो माह का होने के चलते यह श्रावण पूर्णिमा यानी की 30 अगस्त तक चलता रहेगा। पहले पड़ेगी अमावस्या, जिसके बाद 19 अगस्त को हरियाली तीज होगी। इसके बाद 21 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होगा जबकि 25 को पुत्रदा एकादशी और 29 अगस्त को प्रदोष व्रत होगा।