Ashadha Purnima 2026 Upay: हिंदू परंपरा में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है। हर महीने आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जब लोग अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यही दिन व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन के शुभ समय, योग और कुछ सरल उपायों के बारे में।