फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Purnima 2023: आज आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Mon, 03 Jul 2023 10:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : iStock
Ashadha Purnima 2023: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन आषाढ़ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि 3 जुलाई को है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने मानव जाति को चारों वेदों से जुड़े ज्ञान को बताया था। यही वजह है कि उनके महान योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा पर व्रत रखने के कई फायदे होते हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : Pixabay
यदि आप मानसिक समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो आषाढ़ पूर्णिमा की रात को 15 मिनट तक चांद का दीदार करें। साथ ही समय चंद्र देव से सुख और शांति की कामना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : iStock
किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि पर दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को अन्न, झाड़ू, लाल वस्त्र, श्रीफल आदि चीजों का दान करें। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

4 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : iStock
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन केसर, मखाना और सूखे मेवे से बनी खीर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे विष्णु जी और धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन तुलसी, हल्दी अथवा पीले चंदन की माला से ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:’ मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। इससे कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

6 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जप करें। इस दिन श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पुण्य फल पाने के लिए गंगा स्नान करें। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें