फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadh Month 2026: कल से शुरू होगा आषाढ़ महीना, जानें देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक बड़े व्रत-त्योहार

Mon, 29 Jun 2026 06:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashadh Month 2026: आषाढ़ का यह पावन महीना व्रत, दान-पुण्य और भगवान की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
1 of 4
Ashadh Month 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Ashadh Month 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 जून 2026 से आषाढ़ माह की शुरुआत होने जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, यह माह पवित्र और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि, इसी महीने से वर्षा ऋतु का आगमन होता है और हमारे आसपास नई ऊर्जा का संचार तेजी से होता है। इसके अलावा आषाढ़ माह भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी दौरान प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है, जिसका देशभर में विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस महीने पड़ने वाली देवशयनी एकादशी भी अत्यंत खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास का समय साधना और आत्मचिंतन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसी के साथ आषाढ़ महीने में कई अन्य महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी आते हैं, जिनका आध्यात्मिक महत्व विशेष होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आषाढ़ माह - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
  • 30 जून 2026 - आषाढ़ माह का प्रारंभ
  • 3 जुलाई 2026 - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
  • 6 जुलाई 2026 - कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 जुलाई 2026 - योगिनी एकादशी व्रत
  • 12 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि
  • 14 जुलाई 2026 -आषाढ़ अमावस्या
  • 15 जुलाई 2026 -आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 16 जुलाई 2026 - जगन्नाथ रथयात्रा एवं कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2026 - अनिरुद्ध चतुर्थी
  • 22 जुलाई 2026 - भड़ली नवमी
  • 25 जुलाई 2026 - देवशयनी एकादशी (चातुर्मास आरंभ)
  • 26 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत
  • 28 जुलाई 2026 - कोकिला व्रत
  • 29 जुलाई 2026 - गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा
विज्ञापन

3 of 4
Guru Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है ?
  • इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।
  • पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर माना जा रहा है।
  • उदया तिथि के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
 

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक जानें पूरी परंपरा और रीति-रिवाज

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, महत्व और 8 फायदे

विज्ञापन

4 of 4
देवशयनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला
योगिनी एकादशी 2026 तिथि 
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 09 जुलाई को शाम 07 बजकर 46 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन 10 जुलाई को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर योगिनी एकादशी 10 जुलाई शुक्रवार को रखा जाएगा। 

देवशयनी एकादशी 2026 
इस वर्ष देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को है। इसी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में क्षीर सागर में चले जाते है। चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस अवधि में सृष्टि का संचालन महादेव करते हैं।

Bhadli Navami 2026:  चातुर्मास से पहले आ रही है भड़ली नवमी, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व

Sawan 2026: जुलाई में इस दिन से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और कब है सावन शिवरात्रि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें