Ashadha Gupt Navratri 2026: साल 2026 में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। यह 23 जुलाई, गुरुवार तक रहेगी। यह समय देवी दुर्गा की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ दस महाविद्याओं की साधना भी इस अवधि में की जाती है। इन महाविद्याओं में मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला का नाम शामिल हैं। वहीं, इस नवरात्रि में नाम जप से लेकर कुछ खास चीजों का दान करना और भी प्रभावशाली होता है। इसके प्रभाव से देवी की विशेष कृपा तो मिलती ही है, साथ ही अटके-उलझे काम भी बनते हैं। आइए दान की इन चीजों के बारे में जानते हैं।