Ashadha Gupt Navratri 2023: एक वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं। इनमें से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के बारे में ही ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन इन दोनों के अलावा माघ और आषाढ़ में भी दो नवरात्रि पड़ती हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 19 जून 2023 से शुरू हो रही है। इसमें मां आदिशक्ति की दस महाविद्याओं की साधना गुप्त रूप में की जाती है। गुप्त नवरात्रि में विशेष कामनाओं की सिद्धि के लिए अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही इस दौरान पूजा और मनोकामना दोनों को गुप्त रखा जाता है। गुप्त नवरात्रि का समय कार्य सिद्धि और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस दौरान कुछ उपाय करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के उपाय...
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय
- फोटो : iStock
नौकरी और रोजगार में तरक्की पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रात के समय मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर नौ बताशे लेकर प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें और इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय
- फोटो : iStock
यदि आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमारी रहता है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ क्रीं कालिकायै नमः:' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से बीमारियों से जल्द ही राहत मिलने लगती है।
4 of 6
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय
- फोटो : iStock
धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए भी गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं। इससे धन की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय
- फोटो : iStock
यदि आपके विवाह में परेशानियां आ रही हैं तो इन्हें दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय
- फोटो : iStock
वहीं यदि आप मान-सम्मान में वृद्धि चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन देवी दुर्गा के मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होंगी।