फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नपूर्णा जयंती: मां पार्वती ने इस तिथि पर लिया था अन्नपूर्णा देवी का रूप, जानें कथा और पूजा विधि

Wed, 11 Dec 2019 07:16 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अन्नपूर्णा जयंती मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है
अन्नपूर्णा जयंती मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इसी तिथि पर मां पार्वती ने अन्नपूर्णा मां का रूप धारण किया था। इस साल 12 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। अगली स्लाइड्स में जानिए क्यों लिया था मां पार्वती ने अन्नपूर्णा मां का अवतार।
 
विज्ञापन

2 of 4
मां पार्वती ने अन्न की देवी, मां अन्नपूर्णा के रूप में प्रगट होकर पृथ्वी लोक पर अन्न उपलब्ध कराकर समस्त मानव जाति की रक्षा की थी - फोटो : Social media
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक बार जब पृथ्वी पर अन्न की कमी हो गयी थी, तब मां पार्वती ने अन्न की देवी, मां अन्नपूर्णा के रूप में प्रगट होकर पृथ्वी लोक पर अन्न उपलब्ध कराकर समस्त मानव जाति की रक्षा की थी। 


 
विज्ञापन

3 of 4
रसोई, चूल्हे, गैस आदि का पूजन करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती
इस दिन क्या करें
माता अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं। हमें अन्न का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रसोई, चूल्हे, गैस आदि का पूजन करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और अन्नपूर्णा देवी की कृपा सदा बनी रहती है। अन्नपूर्णा जयंती के दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है और इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्त्व होता है। इस दिन घर की गृहणियां चूल्हे पर चावल और मिठाई का प्रसाद लगाकर घी का दीपक जलाती हैं। इस दिन बिना नमक का भोजन ग्रहण करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
भोजन पकाने वाले चूल्हे का हल्दी, कुमकुम, चावल, पुष्प, धूप और दीपक से पूजन करें
पूजन विधि 
  • इस दिन सुबह रसोई घर में साफ- सफाई करनी चाहिए और गंगा जल छिड़ककर घर को शुद्ध करना चाहिए। 
  • भोजन पकाने वाले चूल्हें का हल्दी, कुमकुम, चावल, पुष्प, धूप और दीपक से पूजन करें।
  • रसोई घर में ही माता पार्वती एवं भगवान शंकरजी की पूजा करनी चाहिए। 
  • रसोई घर में ही मां अन्नपूर्णा की पूजा करें और प्रार्थना करें कि हे, माता हमारे घर-परिवार में सदैव अन्न, जल भरा रहे। 
  • पूजा के बाद घर में बना हुआ भोजन गरीबों को खिलाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें