फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगारकी चतुर्थी आज, इस मंत्र के जप से भगवान गणेश को करें प्रसन्न

Tue, 03 Apr 2018 07:55 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ganesha
प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। जब गणेश चतुर्थी मंगलवार के दिन पड़ती है वह अंगारकी चतुर्थी कहलाती है। 3 अप्रैल,मंगलवार को अंगारकी चतुर्थी है। इसे संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Ganesha
ऐसी मान्यता है कि अंगारकी चतुर्थी का व्रत रखने से पूरे साल भर शुभ फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश ने मंगल देव की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया था कि जब भी मंगलवार के दिन चतुर्थी व्रत पड़ेगा उसे अंगारकी चतुर्थी या संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
अंगारकी चतुर्थी व्रत पर सूर्योदय से पहले स्नान करके गणेश जी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। व्रत वाले दिन भगवान गणेश जी को माथे पर चंदन लगाएं, धूप जलाएं, फूल और लड्डू का भोग लगाएं।
विज्ञापन

4 of 4
अंगारकी चतुर्थी पर गणेश जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए।
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें