फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2024 Wishes: अनंत चतुर्दशी पर करें इन मंत्रों का जाप, प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं

Tue, 17 Sep 2024 07:22 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: आज 10 दिवसीय गणेश उत्सव का अंतिम दिन है। 17 सितंबर 2024 को गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है।  यह तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए विशेष मानी जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है, इसलिए इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और श्रीहरि की पूजा अर्चना करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने राजपाट हारने के बाद वनवास के दौरान श्री कृष्ण के सुझाव पर अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा था। इसी व्रत के फल स्वरूप पांडवों को सभी बाधाओं से मुक्ति मिली थी। अनंत चतुर्दशी के दिन आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं साथ ही अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भगवान श्रीहरि के शक्तिशाली मंत्र भेजकर उन्हें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
ऊँ विष्णवे नम:।

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
ऊँ नारायणाय विद्महे। 
वासुदेवाय धीमहि। 
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

4 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय।

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
ऊँ हूं विष्णवे नम:

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anant Chaturdashi 2024 Wishes: - फोटो : Amar Ujala
ऊँ नमो नारायण।
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें