ऐसी मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन आर्थिक लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन किसी को धन उधार में देना या किसी से धन उधार में लेना अशुभ माना जाता है।
- आंवला या अन्य पेड़ की काटाई से बचें
आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवला या फिर किसी अन्य पेड़ को नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है।
आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ पर नहीं चढ़ना चाहिए।
- आंवले के पेड़ के आसपास गंदगी न करें
आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ के पास गंदगी नहीं करना चाहिए। बल्कि साफ-सफाई करनी चाहिए। इस पेड़ के पास गंदगी करने से भगवान विष्णु जी नाराज हो जाते हैं।
आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ताश नहीं खेलना चाहिए। साथ ही इस पेड़ के नीचे अन्य तरह के अनैतिक कार्यों को करने से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।