फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर इन 5 में से करें कोई एक उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे सभी संकट

Wed, 25 Feb 2026 06:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। यह विष्णु जी के साथ-साथ महादेव को प्रसन्न करने के लिए भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से प्रभु की उपासना करने से संकटों का निवारण होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Amalaki Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Amalaki Ekadashi 2026: इस साल आमलकी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जा रही है। इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन शिव जी और भगवान विष्णु की उपासना करना अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से साधक पर देवी-देवताओं की असीम कृपा बनी रहती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के मुताबिक, आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए आमलकी एकादशी पर इस पेड़ की उपासना करने से मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ने लगता है। हालांकि, कुछ सरल उपाय करने से विवाह मार्ग की बाधाएं, धन लाभ, करियर सफलता व कई रूके हुए कार्यों को गति प्रदान होती हैं। ऐसे में आइए आमलकी एकादशी से जुड़े सरल उपायों को जानते हैं।

Pradosh Vrat 2026: मार्च के पहले प्रदोष व्रत पर करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे सभी संकट
विज्ञापन

2 of 5
Amalaki Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock
आमलकी एकादशी 2026
  • फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का प्रारंभ 27 फरवरी 2026 को तड़के 12:33 से होगा। 
  • तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 की रात 10:32 पर होगा। 
  • आमलकी एकादशी 2026 में 27 फरवरी को मनाई जाएगी।
  • व्रत पारण 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9:06 तक की अवधि में किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Amalaki Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की संपूर्ण विधि से उपासना करनी चाहिए। इस दौरान पीले फूल, वस्त्र और चंदन प्रभु को अर्पित करें। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।
  • आमलकी एकादशी के शुभ दिन पर आप आंवले के वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद 7 बार पेड़ की परिक्रमा कर लें। इस दौरान शुद्ध देसी घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे मानसिक शांति बनी रहती हैं।

4 of 5
Amalaki Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। इस दौरान देवी पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। फिर बेलपत्र शिवजी को चढ़ाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं।
  • आमलकी एकादशी पर आप केले के वृक्ष की पूजा अवश्य करें। धार्मिक ग्रंथों में इसे विष्णु स्वरूप माना गया है। पेड़ के पास आप दीप प्रज्वलित करते हुए प्रभु के नामों का जप करें। इससे वैवाहिक जीवन मधुरमय बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amalaki Ekadashi 2026 - फोटो : adobe stock
  • एकादशी के दिन शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति होती हैं। इस दौरान गुड़ का भोग विष्णु जी को लगाएं। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होने लगती है और मार्ग प्रशस्त होता है।
 

Holika Dahan: होलिका दहन की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए? जानें सही नियम और पूजा विधि
Rangbhari Ekadashi 2026: 26 या 27 फरवरी कब है रंगभरी एकादशी ? जानें तिथि-मुहूर्त और महत्व



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें