Akshaya Tritiya 2026: इस वर्ष 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने और दान का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं राशिनुसार दान करने का महत्व।
Akshaya Tritiya 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया ऐसा पावन पर्व है, इस दिन किया गया दान, जप और पुण्य कर्म कभी क्षीण नहीं होता। वैशाख मास की तीव्र गर्मी में आने के कारण इस दिन “शीतलता प्रदान करने वाले दान” का विशेष महत्व बताया गया है। जल से भरा घड़ा, सत्तू, छाता, चटाई, पंखा, ठंडे पेय और मौसमी फल दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि ग्रहों की शुभता भी बढ़ती है। यदि यह दान राशि अनुसार किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति का संचार होता है।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि- राशि स्वामी मंगल
मेष राशि के जातकों को उष्णता को संतुलित करने वाली वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे- सत्तू, तरबूज, गुलाब का शरबत, मिट्टी का घड़ा और छाता। इससे स्वभाव में शांति और कार्यों में स्थिरता आती है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि- राशि स्वामी शुक्र
वृषभ राशि वालों के लिए सुख-सुविधा और शीतलता से जुड़ी वस्तुएं शुभ होती हैं। जैसे—ठंडा दूध, दही, मिश्री, सुगंधित शरबत, सफेद चटाई और इत्र। इससे वैभव और पारिवारिक खुशहाली बढ़ती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि- राशि स्वामी बुध
मिथुन राशि के जातकों को हरी और ताजगी देने वाली वस्तुएं दान करनी चाहिए। जैसे—खीरा, ककड़ी, खरबूजा, हरी सब्जियां, सत्तू और हाथ का पंखा। इससे बुद्धि, व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि- राशि स्वामी चंद्रमा
कर्क राशि वालों के लिए जल और शीतलता से जुड़ी वस्तुएं विशेष फलदायी होती हैं। जैसे—जल से भरा घड़ा, ठंडाई, चावल, दही, सफेद चटाई और छाता। इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य
सिंह राशि के जातकों को तपन कम करने वाली उपयोगी वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे—गेहूं का सत्तू, आम का रस या शरबत, तांबे का लोटा (जल हेतु), छाता और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल। इससे मान-सम्मान और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-राशि स्वामी बुध
कन्या राशि वालों को स्वास्थ्यवर्धक और शीतल वस्तुएं दान करनी चाहिए। जैसे—हरी मूंग, खीरा, ककड़ी, हरी सब्जियां, सत्तू और पंखा। इससे रोगों से राहत और कार्यों में सफलता मिलती है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि- राशि स्वामी शुक्र
तुला राशि के जातक सौंदर्य और आराम देने वाली वस्तुओं का दान करें। जैसे—गुलाब का शरबत, ठंडी मिठाइयां, इत्र, चटाई, छाता और हाथ का पंखा। इससे दांपत्य सुख और आर्थिक उन्नति होती है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि- राशि स्वामी मंगल
वृश्चिक राशि वालों को उष्णता कम करने वाली वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे—सत्तू, तरबूज, आम का शरबत, मिट्टी का घड़ा और छाता। इससे बाधाएं दूर होती हैं और साहस बढ़ता है।
धनु राशि- राशि स्वामी बृहस्पति
धनु राशि के जातकों के लिए पीले और शीतल पदार्थों का दान शुभ माना गया है। जैसे—चना सत्तू, पके हुए आम, आम का रस, पीली चटाई और पंखा। इससे भाग्य और ज्ञान में वृद्धि होती है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि- राशि स्वामी शनि
मकर राशि वालों को सेवा और राहत देने वाली वस्तुएं दान करनी चाहिए। जैसे—सत्तू, काले तिल, छाता, चटाई और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल। इससे शनि दोष शांत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
कुंभ राशि- राशि स्वामी शनि
कुंभ राशि के जातक जरूरतमंदों को राहत देने वाली वस्तुएं दान करें। जैसे—मिट्टी का घड़ा (जल हेतु), पंखा, छाता, सत्तू और चटाई। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
मीन राशि- राशि स्वामी बृहस्पति
मीन राशि वालों को पुण्यदायी और शीतल वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे—पके हुए आम, आम का रस या शरबत, चना सत्तू, पीले वस्त्र, चटाई और जल से भरा घड़ा। इससे आध्यात्मिक उन्नति और धन लाभ होता है।