फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया का पावन पर्व आज, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Sun, 26 Apr 2020 02:58 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
akshaya tritiya 2020
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया को बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका शुभ फल प्राप्त होता है। इस पावन पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।  अक्षय तृतीया का पावन पर्व आज मनाया जाएगा। आइए, आज जानते हैं अक्षय तृतीया से जुड़ी कुछ खास बातें....

अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020

विज्ञापन

2 of 12
akshaya tritiya 2020
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन
  • अक्षय तृतीया के शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 12
akshaya tritiya 2020 - फोटो : wikipedia
परशुराम की जन्मतिथि
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्म हुआ था।

4 of 12
akshaya tritiya 2020
मां गंगा का आगमन
  • धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था।
 
विज्ञापन

5 of 12
akshaya tritiya 2020 - फोटो : अमर उजाला
पिंडदान का महत्व 
  • अक्षय तृतीया के पावन दिन पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष प्रदान होता है। इस दिन पितृ पक्ष में किए गए पिंडदान करने का बहुत अधिक महत्व होता है।
 
विज्ञापन

6 of 12
akshaya tritiya 2020
महाभारत ग्रंथ का लेखन प्रारंभ
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन से ही वेद व्यास और भगवान गणेश ने महाभारत ग्रंथ लिखना शुरू किया था।

 
विज्ञापन

7 of 12
akshaya tritiya 2020
बदरीनाथ के कपाट खुलने का दिन
  • भारत के चार धामों में एक बदरीनाथ धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं।



 

8 of 12
akshaya tritiya 2020
वृंदावन में बांके बिहारी के चरणों के दर्शन
  • अक्षय तृतीया के शुभ दिन वृंदावन के बांके बिहारी जी के मंदिर में श्री विग्रह के चरणों के दर्शन होते हैं। साल में केवल एक बार इसी तिथि के दिन ही ऐसा होता है।  

 

9 of 12
akshaya tritiya 2020 - फोटो : Social media
सुदामा और भगवान कृष्ण का मिलन
  •  धार्मिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सुदामा भगवान कृष्ण से मिलने पहुंचे थे।

10 of 12
akshaya tritiya 2020
सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन से ही सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था।


 

11 of 12
akshaya tritiya 2020
द्वापर युग का समापन
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही द्वापर युग का समापन हुआ था।

 
विज्ञापन

12 of 12
akshaya tritiya 2020
महाभारत के युद्ध का समापन 
  • धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही महाभारत के युद्ध का समापन हुआ था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें