अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है। इस तिथि पर जो भी शुभ कार्य किया जाता है उसका कभी भी क्षय नहीं होता। इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया तिथि को बहुत ही सौभाग्यशाली तिथि माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के अलावा कुछ ऐसी चीजें होती है जिसे घर पर लाना बहुत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय किया जाय तो देवी लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जो मां लक्ष्मी तो बहुत प्रिय होती हैं।
ऐसी मान्यता है अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। इसलिए इस दिन सोने या चांदी से बनी माता लक्ष्मी की चरण पादुका लानी चाहिए और इसकी नियमित पूजा करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
कौड़ी
माता लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय होती है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन बाजार से कौड़ी जरूर लानी चाहिए। अक्षय तृतीया पर यह उपाय आर्थिक परेशानियों से निजात दिलाती है।
4 of 7
लक्ष्मी देवी
अक्षय तृतीया पर एकाक्षी नारियल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी का स्वरूप है।
विज्ञापन
5 of 7
लक्ष्मी पूजा
अक्षय तृतीया पर पारद की देवी लक्ष्मी को घर लाएं और उनकी नियमित पूजा करने से घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है।
विज्ञापन
6 of 7
श्रीयंत्र
अक्षय तृतीया पर घर में श्रीयंत्र और स्फटिक का बना कछुआ लाने से घर से धन संबंधी तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है।