कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी मनाई जाती है। इस साल यह 21 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस तिथि का संबंध मां गौरी से है। मां गौरी के अहोई स्वरुप की पूजा अहोई अष्टमी के दिन की जाती है। इस दिन सभी निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए और जिन महिलाओं की संतान हैं, वे उनकी मंगल कामना हेतु माता अहोई का व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना करती हैं।