27 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 मई 2026 का राशिफल।
Rashifal 27 May: 27 मई बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बन रहा है जिससे कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। इस शुभ योग के चलते कई राशियों के लिए धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का कोई काम पिछले कई दिनों से अधूरा रह रहा था वह पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 मई का दिन।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन रिश्तों में मिठास घोलने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल इतना शानदार रहेगा कि छोटी-छोटी बातें भी खुशी दे जाएंगी। घर का माहौल प्यार और अपनापन से भरा रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। संतान की कोई छोटी-सी इच्छा पूरी करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। बस ध्यान रखें, परिवार में किसी की बात अगर दिल को चुभ जाए तो उसे तूल देने की बजाय समझदारी से संभालें, क्योंकि आज रिश्तों को सहेजना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपका मन दूसरों की मदद करने और धर्म-कर्म में लग सकता है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाकर आपको भीतर से सुकून मिलेगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला मन को थोड़ा परेशान कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें। नया काम शुरू करने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। व्यवसाय में अच्छी गति बनी रहेगी और जीवनसाथी का साथ आपको हर मुश्किल में मजबूत बनाए रखेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देगा। धर्म और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और मन को गहरी शांति मिलेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और व्यस्तता के बीच मुस्कुराने का मौका भी। आज शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी वाणी ही रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की चमक बढ़ती नजर आएगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज उम्मीद की किरण जग सकती है। अपने कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना आज ठीक नहीं रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज सितारे आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर भीतर ही भीतर जल सकते हैं, इसलिए हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी को अब गंभीरता से लेना जरूरी है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा और भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं और घर में खुशियों की दस्तक सुनाई दे सकती है। परिवार में नए सदस्य के आने की खबर माहौल को उत्साह से भर देगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी होगी, क्योंकि साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। मनोरंजन और घूमने-फिरने के मौके भी मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम को नई दिशा दे सकती है।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे और यही बात आपको भीतर से संतोष देगी। व्यापार में अटकी हुई कोई बड़ी डील आखिरकार फाइनल हो सकती है। हालांकि किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों की कमियाँ निकालने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, तभी सफलता हाथ लगेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि काम टालना कभी-कभी बड़ा नुकसान करा सकता है। करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और आपकी समझदारी आपको सही दिशा दिखाएगी। पहले से बनाई गई योजनाएं आज शानदार तरीके से काम करेंगी। किसी दूर रह रहे प्रियजन से मिली खुशखबरी दिल को राहत दे सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बिताया गया समय रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज आपका दिन भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन यही भागदौड़ आगे चलकर सफलता का रास्ता खोल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खोल सकती है। आय में सुधार होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी की कही-सुनी बातों पर बिना सोचे भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। मन मौज-मस्ती में जरूर रहेगा, लेकिन जरूरी कामों और पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। किसी करीबी की याद आज आपको भावुक कर सकती है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन घर-परिवार में सुकून और शांति लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियाँ धीरे-धीरे खत्म होंगी और जीवनसाथी का साथ आपको मजबूत बनाए रखेगा। पारिवारिक मामलों को बातचीत के जरिए आसानी से सुलझा लिया जाएगा। हालांकि व्यवसाय से जुड़ी कुछ आने वाली चुनौतियाँ मन में चिंता पैदा कर सकती हैं। यात्रा पर जाएँ तो अपने कीमती सामानों का खास ध्यान रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान दे सकती है।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन लाभ और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके करियर या व्यवसाय को नई दिशा दे सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने लगेगा। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन लालच में आकर बड़ा जोखिम लेने से बचें। समय पर काम पूरा करने की आदत ही आज आपको सफलता दिलाएगी।
मीन राशि
आज खुशखबरियां आपके दरवाजे पर दस्तक देती नजर आएंगी। आय में बढ़ोतरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा पुराना मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे बड़ी राहत मिलेगी। घर की सजावट या रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है और परिवार में किसी शुभ आयोजन की तैयारी का माहौल बनेगा। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज उम्मीद से भरी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।