फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : मेष और कुंभ समेत इन 5 राशियों की सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के योग, पढ़ें 25 मई का राशिफल

Mon, 25 May 2026 07:40 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

25 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 25 May: सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि देशभर में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।  इस दिन पुरुषोत्तम मास का 10वां दिन होगा जिसमे, गंगा दशहरा, रवि योग, आडल योग और विडाल योग का संयोग रहेगा। गंगा दशहरा के योग में कई राशि वालों का  अच्छा लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। अचानक आय के योग बनेंगे जिसे कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा, लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि आपका कोई फायदा उठा सकता है।  आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 मई का दिन।

विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके व्यापार और धन के दरवाजे खोलती नजर आ रही है। आमदनी बढ़ने से मन खुश रहेगा और लंबे समय से अटका पैसा भी अचानक वापस मिल सकता है। यदि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। आज लोग आपकी मदद के लिए खुद आगे आएंगे। संतान की सफलता आपका सिर गर्व से ऊंचा कर देगी। पिता की कोई बात थोड़ी कड़वी लग सकती है, लेकिन उसके पीछे छिपी चिंता और प्यार को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन नए अवसरों और आर्थिक तरक्की का संकेत दे रहा है। आय बढ़ने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। मेहनत का परिणाम उम्मीद से बेहतर मिलेगा। बॉस के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन साथी कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आने से खुशी का माहौल बनेगा।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका मन आराम, स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में डूबा रहेगा। सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज आपके पक्ष में जा सकता है। ध्यान रखें, निजी बातों में किसी अनजान व्यक्ति की राय लेना नुकसान करा सकता है। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपके दिल को शांति देगा। धार्मिक माहौल और भक्ति में भी मन खूब लगेगा।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज सितारे आपको एक ही संदेश दे रहे हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए। कामकाज में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका धैर्य आपको संभाल लेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन नई शुरुआत और जीत का एहसास कराने वाला है। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपके भीतर कुछ बड़ा और अलग करने की आग दिखाई देगी। बस दूसरों की निजी बातों में दखल देने से बचें, वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज व्यापार में थोड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन गुस्से की बजाय समझदारी से काम लें। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी आपके भविष्य के लिए अहम साबित हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। अच्छी बात यह है कि मेहनत आखिरकार आपको सफलता जरूर दिलाएगी। बाहर रहकर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
 

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी काम में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। किसी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाहन में खराबी के कारण अचानक खर्च भी सामने आ सकता है।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज खुशियों की हल्की-हल्की बारिश आपके मन को तरोताजा कर देगी। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन थोड़ा भारी कर सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियाँ धीरे-धीरे खत्म होंगी। बिजनेस में बदलाव के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं, इसलिए धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं और नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए अनुभवी सलाह लेना बेहतर रहेगा। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे परिवार में आराम और खुशहाली आएगी। किसी खास मेहमान के आगमन से घर में रौनक बनी रहेगी।

 

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और आत्मविश्वास भी कमजोर महसूस होगा। किसी काम को लेकर यदि दिल पूरी तरह तैयार नहीं है, तो जल्दबाजी में कदम न उठाएं। माता जी की सेहत को लेकर चिंता और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। धीरे-धीरे आपकी लाइफस्टाइल बेहतर होती नजर आएगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें। परिवार में यदि कोई विवाद हो, तो आपकी समझदारी माहौल को संभाल सकती है। व्यवसाय को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए रास्ता आसान कर देगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी और बड़ा पद या सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें