फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में शुक्र नीचस्थ है तो राशि अनुसार करें ये उपाय, खत्म होगा अनष्टि साया...बदलेगी किस्मत

Fri, 03 Aug 2018 11:55 AM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
planet - फोटो : planet
1 अगस्त से 1 महीने के लिए शुक्र नीचस्थ में प्रवेश कर चुका है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र नीचस्थ है तो राशि अनुसार ये उपाय करें, बदल जाएगी किस्मत और अनिष्ट साया खत्म होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
planet
जिस जातक की कुंडली में शुक्र कमजोर या मजबूत हो वह बहुत मायने रखता है। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को एक लाभदाता ग्रह माना गया है। यह कला, प्रेम, सौंदर्य, जीवनसाथी और भौतिक सुखों का कारक होता है।
विज्ञापन

3 of 7
ग्रह नक्षत्र
कुंडली में शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति जीवन में घर, वाहन और समस्त सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है। वहीं इसके अशुभ प्रभाव से जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आती हैं। शुक्र ग्रह 1 सितंबर 2018 शनिवार रात्रि 23:46 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू कहते हैं कि इसलिए अपनी राशि के मुताबिक इसके प्रभाव को कम करने के लिए उपाय कर सकते हैं।

4 of 7
planet
राशि के अनुसार ये करें उपाय
मेष: शुक्रवार को चावल दान करें मां लक्ष्मी को कमल के पुष्पों की माला चढ़ायें
वृषभ :मां दुर्गा की आराधना करें। 2 किलो आलू में हल्दी या केसर लगाकर गाय को खिलायें
मिथुन : शुक्रवार को चीनी दान करें। चांदी या मिटटी के बर्तन में शहद भरकर घर की छत पर दबा दें
विज्ञापन

5 of 7
Mercury Planet
कर्क : शुक्रवार को छोटी कन्याओं की पूजा करें और उन्हें मिश्री का भोग लगाएँ। आडू की गुटली में सूरमा भरकर घास वाले स्थान पर दबा दें
सिंह : शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे चांदी, चावल, दूध, श्वेत वस्त्र । शुक्रवार के दिन मंदिर में कांसे के बर्तन का दान करें
कन्या : कन्या पूजन एवं शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाएं।
विज्ञापन

6 of 7
ग्रह नक्षत्र
तुला : भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाएं। वैभव लक्ष्मी की पूजा, स्मरण व जप से दरिद्रता और बुरे दौर से भी छुटकारा मिल सकता है।
वृश्चिक : अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं । 800 ग्राम जिमीकंद मंदिर में दान करें
धनु : श्री दुर्गा सप्तशती का जाप करें। मंदिर में आरती पूजा के लिए गाय का घी दान करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
planet
मकर : शुक्रवार को शुक्र यंत्र स्थापित करें। ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
कुंभ : शुक्रवार को अपने दाहिने हाथ में हीरा धारण करना चाहिए। लाल रंग के गाय की सेवा करें।
मीन: छोटी कन्याओं को सफेद वस्तुएँ दान करें। दुर्गाशप्तशती का पाठ करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें