इस बार सावन का महीना बेहद हाईटेक होने जा रहा है, कनाडा बैठकर अब चंडीगढ़ के मंदिर में शिव पूजा करेंगे भोले के भक्त। बात अनोखी है, लेकिन सच है।
विज्ञापन
2 of 6
shiv puja
सावन में हर ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान शिव के प्रति भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही है। हाल यह है कि देश ही नहीं विदेश से भी भक्त भगवान भोले के शृंगार और पूजा के लिए मंदिर सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर में फोन पर बुकिंग करा रहे हैं। ये भक्त कभी चंडीगढ़ में रहते थे और अब शहर से दूर चले गए हैं, लेकिन भगवान शिव के शृंगार और पूजा में शामिल होना नहीं भूले। हर वर्ष पूजा के लिए यह लोग अपनी बुकिंग कराते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Lord Shiva
मुंबई से एक भक्त पंकज अरोड़ा ने शिव शक्ति मंदिर में भगवान के शृंगार के लिए बुकिंग कराई है। पंकज अरोड़ा पहले चंडीगढ़ स्थित एक बैंक में सर्विस करते थे। अब वह मुंबई में वह एक बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पहले ही उनका मुंबई ट्रांसफर हुआ था लेकिन वह हर साल शिव शक्ति मंदिर में भगवान के शृंगार और पूजा के लिए अपनी बुकिंग कराते हैं। इस बार की उनकी शृंगार की बुकिंग अपने पिता के जन्मदिन पर मिली है। यह भगवान की कृपा है।
4 of 6
lord shiva
मुंबई से फोन पर अमर उजाला से बात करते हुए पंकज अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष शृंगार और पूजा के लिए मंदिर में निवेदन करते हैं, जिसे मंदिर की ओर से स्वीकार कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस बार की भगवान की शृंगार की बुकिंग मेरे पिता कृष्ण लाल डांग के जन्मदिन पर मिली है। इसके कारण पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शृंगार में विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वह सपरिवार पूजा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Lord Shiva
- फोटो : File Photo
मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को शृंगार दर्शन विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा कराया जाएगा। पंकज को समय दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा के भक्तों ने भी अपनी बुकिंग कराई है लेकिन अभी तिथि नहीं तय नहीं की गई है। एक दो दिनों में तिथि फाइनल कर उन्हें बता दिया जाएगा। उन्हें भी विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूजा में शामिल कराया जाएगा।
बनेगा बाबा बर्फानी का स्वरूप
पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मंदिर में 14 अगस्त को बाबा बर्फानी का स्वरूप बनेगा। उन्होंने कहा कि यह स्वरूप उन भक्तों के लिए है जो किसी कारणवश अमरनाथ की यात्रा पर नहीं जा सके थे। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा।