फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2018 : इस तरह करेंगे कन्या पूजन तो मिलेगा मां का आर्शीवाद, जानें सही विधि

Sat, 24 Mar 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kanya puja - फोटो : kanya puja
नवरात्रि पर नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का समापन कन्या पूजन से होता है। आइए जानते हैं इसकी सही विधि...
 
विज्ञापन

2 of 6
kanya pujan - फोटो : अमर उजाला
पंडित विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि कन्या पूजन को कंजक भी कहा जाता है। इसे अष्टमी या फिर नवमी पर किया जाता है। इस दिन छोटी बच्चियों को देवी का रूप मान कर पूजा जाता है। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया जाता है। माना जाता है कि उनका आशीर्वाद मां की कृपा लेकर आता है। इसलिए जो लोग नवरात्र में व्रत नहीं भी रखते, वे भी कन्या पूजन जरूर करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कन्या पूजन
कन्या पूजन पूरी विधि से किया जाए यह बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर मां रूठ जाती हैं। कन्या पूजन के बिना नवरात्रि पूजा के फल की प्राप्ति नहीं होती है।

 

4 of 6
कन्या पूजन
कन्या पूजन में नौ कन्याओं को जरूर बैठाएं। सही विधि जानने के लिए अगली स्लाइड के लिए टैप करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
कन्या पूजन
सबसे पहले फूल की थाली में जल में डालकर कन्याओं के चरण धोएं। ऐसा करने से पापों का शमन होता है। उनको तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध बैठाएं। हाथ में रक्षासूत्र बांधें और उनके चरणों में पुष्प चढ़ाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्या पूजन
इसके बाद नई थाली में कन्याओं को पूड़ी, हलवा, चना आदि श्रद्धा पूर्वक परोसें। फिर मिष्ठान और प्रसाद देकर कुछ द्रव्य और वस्त्र का दान करें। जब कन्याएं भोजन कर लें तो उन्हें देवी मानकर उनकी आरती करें और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें