रविवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। अगर इस विधि से कलश स्थापना करेंगे तो नवरात्रि पूजन सफल होगा।
विज्ञापन
2 of 6
puja aarti
ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने नवरात्रि में कलश स्थापना की सही विधि बताई। बताया कि कलश स्थापना के लिये प्रतिपदा के दिन स्नाना कर पूजा स्थल को शुद्ध कर लें।
विज्ञापन
3 of 6
puja aarti
इसके बाद लकड़ी के एक आसन पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। फिर वस्त्र पर श्री गणेश जी का स्मरण करते हुए थोड़े चावल रखें। अब मिट्टी की वेदी बनाकर उस पर जौ बोएं। फिर इस पर जल से भरा मिट्टी, सोने या तांबे का कलश स्थापित करें।
4 of 6
puja aarti
कलश पर रोली से स्वास्तिक या 'ऊं' बनाएं। कलश के मुख पर रक्षा सूत्र भी बांधना चाहिये साथ ही कलश में सुपारी, सिक्का डालकर आम या अशोक के पत्ते रखने चाहिये। अब कलश के मुख को ढक्कन से ढक कर इसे चावल से भर देना चाहिये।
विज्ञापन
5 of 6
नारियल
एक नारियल लेकर उस पर चुनरी लपेटें व रक्षासूत्र से बांध दें। इसे कलश के ढक्कन पर रखते हुए सभी देवी-देवताओं का आह्वान करें और अंत में दीप जलाकर कलश की पूजा करें।