नवरात्रि में मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र 8 दिन के हैं क्योंकि अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे है। पंडित विपिन चंद्र जोशी बता रहे हैं नौ देवियों को नवरात्रि के नौ दिनों में किन-किन चीजों का भोग लगता है।
विज्ञापन
2 of 9
ghee
प्रथम नवरात्रि पर मां को गाय का शुद्ध घी या फिर सफेद मिठाई अर्पित की जाती है।
विज्ञापन
3 of 9
चीनी
दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद इसे घर में सभी सदस्यों को दें। इससे उम्र में वृद्धि होती है।
4 of 9
डेमो
- फोटो : डेंमो
तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई, खीर का भोग मां को लगाएं एवं इसे ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों से मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
5 of 9
navratri
- फोटो : navratri
चतुर्थ नवरात्र पर मां भगवती को मालपुए का भोग लगाएं और ब्राह्मण को दान दें। इससे बुद्धि का विकास होने के साथ निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
6 of 9
banana peel
नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवेद्य अर्पित करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
7 of 9
केला और शहद
नवरात्रि के छठे दिन मां को शहद का भोग लगाएं, इससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।
8 of 9
नवरात्र विशेष
सप्तमी पर मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करने और इसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं अचानक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
अष्टमी व नवमी पर मां को नारियल का भोग लगाएं और नारियल का दान करें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ( यह जानकारी केवल सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत की गई है। )