साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। धनुष के साथ तलाक की घोषणा और फिर पैचअप के बाद अब ऐश्वर्या अपने काम पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें उनके पिता रजनीकांत का नाम भी सामने आ रहा है। दरअसल, जल्द ही 'थलाइवा' और उनकी बेटी ऐश्वर्या की जोड़ी एक फिल्म में साथ काम करती नजर आने वाली है।