फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर लेखक टीपी राजीवन का निधन, मोहनलाल- ममूटी ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 03 Nov 2022 09:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीपी राजीवन के लेखन को प्रतिष्ठित केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शोक में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
टीपी राजीवन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध मलयालम कवि, उपन्यासकार और पटकथा लेखक टीपी राजीवन का गुरुवार (3 नवंबर) को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें कि टीपी राजीवन के उपन्यास पलेरिमानिक्यम ओरु पथिरा कोलापथकम पर निर्देशक रंजीत ने इसी नाम से फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार ममूटी, श्वेता मेनन और मैथिली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा वह के टी एन कोट्टूर: एज़ुथुम जीवथावम, क्रियाशेशम और कुन्हाली मरक्कर जैसे उपन्यासों के लिए भी काफी मशहूर हैं।
Charu Asopa-Rajiv Sen: सुष्मिता सेन ने दी अपनी भाभी को तलाक लेने की सलाह! चारू असोपा ने किया खुलासा
विज्ञापन

टीपी राजीवन के लेखन को प्रतिष्ठित केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शोक में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इनमें ममूटी, मोहनलाल और श्वेता मेनन जैसे स्टार्स शामिल हैं। 
Hansika Motwani: सोहेल की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी शिरकत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता-निर्देशक शंकर रामकृष्णन ने उनके निधन पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, उन्होंने लिखा, 'प्रिय राजीवेट्टा मैं आपके बेइंतेहा प्यार का हमेशा ऋणी रहूंगा। पलेरी माणिक्यम से मैंने आपको जानने की शुरुआत की थी। हमने अपने अधूरे सपनों के लिए कितने घंटे साथ में बिताए हैं। KM4 के लिए धन्यवाद… हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की। मैं इसे एक दिन जरूर बनाऊंगा। वनदेवता और संबंधित कविता के लिए धन्यवाद। आपके जाने से बहुत दुखी हूं...आपका शंकु।'
Photos Of The Day: डीप नेक में जान्हवी का हॉट लुक और अनन्या का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें