बाजारों, रेस्टोरेंट्स और पार्कों के अलावा शहर के मंदिरों में भी वेलेंटाइन डे के मौके पर भारी संख्या में युवा युगल पहुंचे। कालीबाड़ी, जाखू, तारादेवी और संकट मोचन सहित शहर के अन्य मंदिरों में युवाओं ने पूजा अर्चना की। वेलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह का हुड़दंग न हो इसके लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहे। लक्कड़ बाजार में कुछ युवक-युवतियों ने शराब के नशे में हुड़दंग भी मचाया।