फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वेलेंटाइन डे पर युवाओं ने मनाया जश्न, रेस्टोरेंट्स में दिनभर रही रौनक

Fri, 15 Feb 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिल्सक्वीन शिमला में स्थानीय युवाओं और सैलानियों ने वीरवार को बारिश के बावजूद उत्साह तथा उमंग के साथ वेलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन

2 of 9
दोपहर एक बजे बारिश थमने के बाद भारी संख्या में युवक-युवतियां वेलेंटाइन डे मनाने मालरोड और रिज मैदान पर पहुंचे। शहर के होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी खूब रौनक रही।
विज्ञापन

3 of 9
शहर के युवाओं और बाहरी राज्यों से आए सैलानियों ने उत्साह तथा उमंग के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। हाथों में फूल, चॉकलेट, हार्ट शेप गुबारे और ग्रीटिंग कार्ड लेकर युवा रिज मैदान तथा मालरोड पर टहलते नजर आए। शहर के होटलों और रेस्टोरेंट्स में पार्टियों का दौर भी चला।

4 of 9
शहर की गिफ्ट शॉपस को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रिज मैदान स्थित पद्मदेव परिसर में आर्चीज गिफ्ट गैलरी के बाहर हार्ट शेप बैलून के साथ युवाओं ने फोटो खिंचवाए। मालरोड स्थित गिफ्ट की दुकानों की भी सजावट की थी। रिज मैदान पर भारी संख्या में युवा हाथों में हार्ट शेप गुबारे लेकर पहुंचे। युवाओं ने यहां एक दूसरे के साथ सेल्फी ली और ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन

5 of 9
शहर के पार्कों में वेलेंटाइन डे के मौके पर भारी संख्या में युवा युगल पहुंचे। रिज मैदान स्थित नगर निगम के दौलत सिंह पार्क, मालरोड स्थित लेडीज पार्क, टका बैंच, बुक कैफे और एडवांस स्टडी के पार्क में युवाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

6 of 9
बाजारों, रेस्टोरेंट्स और पार्कों के अलावा शहर के मंदिरों में भी वेलेंटाइन डे के मौके पर भारी संख्या में युवा युगल पहुंचे। कालीबाड़ी, जाखू, तारादेवी और संकट मोचन सहित शहर के अन्य मंदिरों में युवाओं ने पूजा अर्चना की। वेलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह का हुड़दंग न हो इसके लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहे। लक्कड़ बाजार में कुछ युवक-युवतियों ने शराब के नशे में हुड़दंग भी मचाया।
विज्ञापन

7 of 9
वेलेंटाइन डे पर गुबारों ने गुलाबों की रंगत फीकी कर दी। वेलेंटाइन डे पर हिल्स क्वीन में गुलाबों की बहुत डिमांड रहती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिखा।

8 of 9
शहर के फूल विक्रेताओं ने वेलेंटाइन डे के लिए गुलाबों की अतिरिक्त सप्लाई मंगवाई थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक गुलाब नहीं बिके। फूल विक्रेता अमन, नवीन और आकाश ने बताया कि युवा गुलाबों की जगह गुबारों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
बाजार में युवा हार्ट शेप वाले गुबारे लिए दिखाई दिए, इक्का दुक्का युवाओं के हाथ में ही गुलाब दिखा। हालांकि कुछ युवा जोड़ों के हाथों में कागज के गुलाब के फूल जरूर देखने को मिले। वेलेंटाइन डे पर गुलाब की एक कली 50 से 80 रुपये में बिकी और प्लास्टिक के नकली गुलाब 20 से 30 रुपये में बिके। महंगा होने के कारण भी गुलाब की सेल पर असर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें