फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दस राशियों के जातक हो जाएं सावधान, सूर्य ग्रहण का होगा ये असर

Fri, 20 Dec 2019 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 15
डिजाइन पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण आकाश मंडल में सुबह 9:30 बजे दिखाई देगा, जो 3.30 मिनट का होगा। शिमला में यह सूर्य ग्रहण सुबह 8:20 से शुरू होगा और इसका मध्यांतर 9:32 बजे होगा। ग्रहण की समाप्ति 10:54 बजे होगी। पौष कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि  गुरुवार मूला नक्षत्र में कंकण सूर्य ग्रहण धनु राशि पर लगेगा।
विज्ञापन

2 of 15
सूर्य ग्रहण
इस दिन धनु राशि वालों को मानसिक रूप से विशेष ध्यान रखना होगा। जब पृथ्वी और सूर्य के मध्य चंद्रमा आ जाता है, उस दिन सूर्य ग्रहण आकाश मंडल में दिखाई देता है। जिस दिन चंद्रमा और सूर्य के मध्य पृथ्वी आ जाती है, उस दिन चंद्र ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन लगता है जबकि चंद्रग्रहण पूर्णमासी के दिन लगता है।
विज्ञापन

3 of 15
solar eclipse
पूर्णमासी की अंतिम अंश में तथा प्रतिपदा के प्रथम चरण में सूर्य ग्रहण लगता है और अमावस्या के अंतिम अंश में, प्रतिपदा चरण में चंद्र ग्रहण लगता है। 26 दिसंबर को दक्षिण भारत के कुछ भागों में कंकण सूर्यग्रहण जबकि उत्तर भारत में खग्रास सूर्यग्रहण दिखाई देगा।

4 of 15
solar eclipse
क्रांति वृत्त पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने का मार्ग होता है  चंद्र मार्ग  चंद्रमा द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा का मार्ग होता है। ये पथ एक-दूसरे को उत्तर और दक्षिण में काटते हैं जिन्हें राहु एवं केतु कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 15
मेष राशि
किस राशि पर क्या प्रभाव
मेष :
भाग्य उदय में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा
विज्ञापन

6 of 15
वृष राशि
वृष : चोट आदि से सावधानी रखनी होगी
विज्ञापन

7 of 15
मिथुन राशि
मिथुन : व्यापार में हानि और पति-पत्नी को कष्ट

8 of 15
सिंह राशि
सिंह : मनोरोग एवं संतान पक्ष से उलझनों का सामना करना पड़ सकता है

9 of 15
कन्या राशि
कन्या : भूमि और मातृ पक्ष से कष्ट

10 of 15
वृश्चिक राशि
वृश्चिक : धन की हानि

11 of 15
धनु राशि
धनु : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा

12 of 15
मकर राशि
मकर : व्यय की अधिकता रहेगी

13 of 15
कुंभ राशि
कुंभ : धन आने में उलझनों का सामना करना पड़ेगा

14 of 15
मीन राशि
मीन : राजपक्ष से उलझनों का सामना करना पड़ेगा
विज्ञापन

15 of 15
ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्तराम - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्तराम ने बताया कि इस दिन पूजा-पाठ जप, दान आदि करना विशेष रूप से श्रेष्ठ होगा। ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व तीन घड़ी और ग्रहण समाप्त होने के उपरांत तीन घड़ी तक भोजन आदि करना निषिद्ध माना गया है। इस दिन व्रत धारण करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय रात्रि को भी गंगा, नदियों और बावड़ियों में स्नान किया जा सकता है। इस दिन दान, पूजा-पाठ करना चाहिए। मूल नक्षत्र की शांति के लिए मंत्र का जाप और सूर्य की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें