फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Snowfall Photos: जहां नजर जाएगी वहां दिखेगी बर्फ की सफेद चादर, हिमपात से लुढ़का पारा, अटल टनल बंद

Fri, 30 Dec 2022 10:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही बर्फबारी का दौरा जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और पांगी सहित कई चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बूंदाबांदी के साथ फाहे, कुफरी, नारकंडा और हाटू पीक में हिमपात हुआ है। लाहौल, मनाली, चंबा और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने से पुलिस प्रशासन ने वीरवार देर शाम से मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिला चंबा जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद का नजारा देखने लायक है। सोलंग घाटी में चार इंच बर्फबारी हुई है। उधर, खज्जियार-लक्कड़मंडी में तेज बर्फ गिर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पांगी में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद कर दी गई है। नेहरुकुण्ड से आगे पर्यटकों जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

3 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
वीरवार को रोहतांग दर्रे के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा दर्रा सहित लाहौल के निचले इलाकों में भी बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के साथ अन्य क्षेत्रों में फाहे गिरे हैं।

4 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू और लाहौल जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी, भरमौर, मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुपा, तुंदा, घटौर, क्वारसी में पांच से सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र        तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा           -2.1
केलांग         -4.8
कुकुमसेरी     -4.8
कुफरी         3.2
मनाली         1.0
नारकंडा        1.4
शिमला        5.3 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। सड़कें यातायात के लिए बाधित न हों, इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात अधिकारियों को जेसीबी, डोजर आदि बर्फ हटाने वाली मशीनरियों की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

7 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय सहित मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा है ताकि अवरुद्ध मार्गों को यातायात के लिए समय पर बहाल किया जा सके। बर्फबारी के दौरान 25 हजार कर्मचारी फील्ड में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

8 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
इनमें कई कर्मचारियों को जेसीबी व डोजर के साथ लगाया जाएगा। ज्यादा फिसलन वाली सड़कों के किनारे रेत व मिट्टी रखने को कहा गया है ताकि इन्हें सड़कों पर बिछाकर यातायात बहाल किया जा सके। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि बर्फबारी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल और उपमंडल स्तर पर मशीनें भेजी गई हैं। जरूरत पड़ने पर निजी मशीनें भी ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें