टीजीटी के 172 पद मेडिकल, 96 पद नॉन मेडिकल और 125 पद आर्ट्स श्रेणी से भरे जाने हैं। आर्ट्स और नॉन मेडिकल के सभी पद एक्स सर्विसमैन के वार्ड्स के लिए आरक्षित हैं। मेडिकल में इस वर्ग के लिए 40 पद आरक्षित किए गए हैं। संभावित है दस जुलाई तक शिक्षा निदेशालय शिक्षकों की तैनाती कर देगा।