मंडलीय अग्निशमन अधिकारी राजिंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
राजिंद्र 3,500 लोगों को दे चुके हैं प्रशिक्षण
मंडलीय अग्निशमन अधिकारी राजिंद्र कुमार को जान-माल की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों और दस सालों में 3,500 लोगों को आग से सुरक्षा का प्रशिक्षण देने पर चयनित किया गया है। राजिंद्र ने रेलवे बोर्ड बिल्डिंग शिमला में 4 जून 2000, लक्कड़ बाजार में 6 दिसंबर 2010 में और लंबीधार में 2008 में लगी आग, तिब्तियन मार्केट में 2010 में हुए भूस्खलन में दो लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।