भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 15 अगस्त गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन स्वतंत्रता दिवस भी है। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर खास संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
रक्षा बंधन पर खास बात यह है कि कई सालों बाद इस दिन भद्रा का साया नहीं है। भद्राकाल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते इसलिए इस बार राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य योगेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम छह बजकर 01 मिनट तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकेंगी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह छह बजे से 7:30 बजे और दूसरा शुभ समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। सावन के पूर्णिमा की शुरुआत 14 अगस्त दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से हो जाएगी और इसका समापन शाम पांच बजकर 58 मिनट तक यानी 15 अगस्त के दिन होगा।
विज्ञापन
5 of 6
ज्योतिषी मदन शर्मा ने बताया की रक्षा बंधन के चार दिन पहले गुरु का मार्गी होना भी इस त्योहार की शुभता को बढ़ाएगा। पंचांग के अनुसार 15 अगस्त को गुरुवार के दिन नक्षत्र श्रवण, सौभाग्य योग, सूर्य राशि कर्क तथा चंद्रमा मकर राशि में रहने वाला है।