कंपनी विभिन्न श्रेणी में 540 युवाओं को रोजगार का मौका देगी। हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स कंपनी के एमडी अविनाश शर्मा ने बताया की सिविल सिक्योरिटी में गार्ड के 250, सिविल सुपरवाइजर के 60, कंप्यूटर ऑपरेटर के 55, सिविल हेडगार्ड के 35, सिविल गनमैन के 20, सामान्य वर्कर हेल्पर के 120 पद नियमित तौर पर भरे जाने हैं।