फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला समर फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का, नौ देशों के प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Wed, 05 Jun 2019 10:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
फैशन शो शिमला - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा फैशन शो की भी धूम रही। मंच पर भारत समेत विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने ग्लैमर का तड़का लगाया। 
विज्ञापन

2 of 7
फैशन शो शिमला - फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे हुए फैशन शो में भारत समेत नौ देशों के 45 प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा।  इसमें मलावी, जिंवावे, मोजांबिक, कांगो, अफगानिस्तान, भूटान और बांग्लादेश के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 7
फैशन शो शिमला - फोटो : अमर उजाला
 ये सभी एपीजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। अपने देश की वेशभूषा में इन छात्रों ने फैशन शो में चार चांद लगा दिए। समारोह में अफ्रीका महाद्वीप के बैंड ने सभी का मन मोह लिया।

4 of 7
फैशन शो शिमला - फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन रिज मैदान पर गुजरात के कलाकारों ने डांडिया एवं गरबा पेश किया। मालरोड पर तेलंगाना के कलाकार माथुरी, मध्य प्रदेश के कलाकार बधाई नोत्रा और जम्मू-कश्मीर के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन

5 of 7
फैशन शो शिमला - फोटो : अमर उजाला
शाम के समय असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य पेश किया। रिज पर हिमाचली कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुतियां दीं, जबकि हरियाणा के कलाकार ने जादू के करतब दिखाए। ओपन थियेटर में पब्लिक अंताक्षरी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू की बैंड टुकड़ी - फोटो : अमर उजाला
रिज पर आयोजित बैंड प्रतियोगिता भारतीय सेना की 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू की बैंड टुकड़ी ने अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में हिमाचल गृह रक्षक और प्रदेश पुलिस की बैंड टुकड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बैंड टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो के बाद पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी के गीतों ने खूब समा बांधा। अमरिंद्र बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उभरते कलाकारों को अपने राज्य की संस्कृति को भी बढ़ावा देना चाहिए। नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए बॉबी ने कहा कि वह पहली बार शिमला आए हैं। यहां के स्थानीय कलाकार काफी प्रतिभावान हैं। उन्होंने कहा कि गायकों को ऐसे गानों से बचना चाहिए जो नशे को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें