हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। शहर के 153 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शहरवासियों ने शाम 4:00 बजे तक अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान किया। बारिश के बावजूद मतदान को लेकर युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 8:00 बजे से ही लोग मतदान केंद्र में पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह भारी बारिश में भीड़ के चलते लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ बुजुर्ग महिलाओं की मतदान में युवतियों ने सहायता भी की।
युवा पहली बार मत का इस्तेमाल कर खुश दिखे। युवाओं का कहना है कि जिम्मेदार नागरिक वहीं है जो अपने मत का इस्तेमाल करता है। युवा देश का भविष्य है इसलिए मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है। 34 वार्डों के लिए हो रहे नगर निगम चुनाव में इस बार 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एमसी शिमला में करीब 93,920 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां सोमवार शाम को ही पूरी कर दी थीं। शहर के मतदान केंद्रों पर करीब 1000 कर्मचारी तैनात किए गए। सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
2 of 17
मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
विकासनगर सबसे बड़ा वार्ड
शिमला नगर निगम चुनाव में इस बार 93,920 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 49759 पुरुष मतदाता और 44161 महिला मतदाता शामिल हैं। शहर का विकासनगर सबसे बड़ा वार्ड है। यहां 4,161 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। वहीं मल्याणा सबसे छोटा वार्ड है। यहां 1166 मतदाता हैं।
विज्ञापन
3 of 17
कुफ्टाधार वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
149 मतदान केंद्रों में 10 केंद्र अति संवेदनशील, 40 संवेदनशील, 99 सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वेब कॉस्टिंग की गई।
4 of 17
एचएएस अधिकारी नीरज चांदला ने भी किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार पार्टी चिह्न पर चुनाव
नगर निगम चुनाव इस बार पार्टी चिह्न पर हो रहे हैं। मतदाताओं ने अपने उम्मीदवार के पार्टी चिह्न का बटन दबाकर वोट डाला। 34 वार्डों के चुनाव के लिए कुल 102 प्रत्याशियों में कांग्रेस के 34, भाजपा के 34, आप के 21, माकपा के चार जबकि 9 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 17
टुटू वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग मतदाता गुर नाम सिंह व उनकी पत्नी गुर साग सिंह ने कहा हम कभी भी वोट डालना नहीं भूलते। यह हमारा अधिकार है। हमने अपने इलाके की समस्याओं को मद्देनज़र रखते हुए अपना वोट दिया है। फकीर चंद (90) ने कहा- बीमार रहता हूं लेकिन फिर भी वोट डालने आया हूं। कहा कि जब तक जिंदा हूं तब तक वोट डालता रहूंगा।
विज्ञापन
6 of 17
दादी के साथ पोते ने भी डाला वोट।
- फोटो : अमर उजाला
गुरपाल सिंह ने कहा- लाठी के सहारे वोट डालने के लिए आया हूं। हमारी सरकार की बागडोर हमारे हाथ में ही है। हमारा एक-एक वोट बहुत कीमती है। दंपती आशा ठाकुर व राम शरण ठाकुर ने कहा, हमारे एक वोट से कोई भी प्रत्याशी जीत या हार सकता है। आज के समय के नेता सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ते हैं। चुनाव लड़ने के बाद अपने किए वादे भूल जाते हैं। हमें वादे निभाने वाला प्रत्याशी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 17
मतदान के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दो पूर्व महापौर समेत 29 पार्षदों की प्रतिष्ठा दाव पर
नगर निगम चुनाव में इस बार 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें दो पूर्व महापौर समेत 29 पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। इस बार के चुनाव में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। शहर के चार वार्डों फागली, पटयोग, कृष्णानगर, कनलोग में पूर्व पार्षद इस बार आमने सामने होंगे। इनमें मुकाबला रोचक है। नाभा में निवर्तमान पार्षद के सामने पिछले चुनाव में मैदान में उतरी हेमा इस बार फिर चुनौती पेश कर रही है। भाजपा से बागी आरती चौहान इंजनघर वार्ड से जबकि कांग्रेस से बागी पूर्व मेयर सोहनलाल कृष्णानगर वार्ड से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
8 of 17
बिना वोट दिए लौटीं बुजुर्ग महिला।
- फोटो : अमर उजाला
कच्ची घाटी वार्ड में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते एक बुजुर्ग महिला को बिना वोट डाले मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, मतदान के लिए लक्कड़ बाजार के लोगों को जाखू की चढ़ाई चढ़नी पड़ी। केवी में मतदान केंद्र बनाया था।
9 of 17
मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
हिमांशी ने कहा कि इससे पहले तक अपने परिवार के सदस्यों को वोट डालते देखती थी। इस बार मैंने पहली बार मतदान किया। अपने मताधिकार का प्रयोग कर बहुत उत्साहित हूं। 71 वर्षीय सावित्री ने भी मतदान किया। वहीं, कच्ची घाटी में बुजुर्ग दंपती ने वोट डाला।
10 of 17
बुजुर्ग व युवा मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के कारण लोअर बाजार, अनाज मंडी में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। 80 वर्षीय संयुक्ता ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं, आरकेएमवी में पढ़ने वाली छात्रा तनिशा ने भी पहली बार मतदान किया। बताया कि वह 20 वर्ष की हैं और कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। कॉलेज में भी मत का प्रयोग करने का आह्वान किया जाता है। पहली बार वोट डालकर बहुत खुशी हुई। 20 वर्षीय सलोनी ठाकुर पहली बार मत का इस्तेमाल कर खुश दिखी। कहा कि देश का नागरिक होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करूं। वोट डालकर काफी खुशी हो रही है।
11 of 17
समरहिल मतदान केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
समरहिल वार्ड के बालूगंज बूथ में सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक मशीन में ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। 9: 00 बजे के बाद से मतदान सुचारू रूप से जारी रहा।
12 of 17
युवा महिला मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
टुटू वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहली बार मतदान के लिए चंडीगढ़ से खास तौर पर आई छात्रा आयुषी ने कहा कि मतदान करने को लेकर उत्साहित हूं। अपनी अपनी पसंद और टूटु वार्ड के विकास और आम जनता की रोजमर्रा की समस्या का स्थायी समाधान करने में सक्षम उम्मीदवार के पक्ष में मत प्रयोग किया है। फार्मेसी कोर्स कर रही छात्रा ज्योति ने बताया कि टुटू के हुए शहरीकरण और बढ़ी आबादी के बाद साफ सफाई से लेकर रास्तों, सड़कों के रखरखाव, एंबुलेंस रोड की कनेक्टिविटी के साथ रोज ट्रैफिक जाम की पेश आने वाली आम लोगों की समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए मतदान किया है। इसके लिए मैंने अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतदान किया है। समरहिल वार्ड के लिए बालुगंज प्राथमिक पाठशाला में पहली बार मतदान करने आई युवा मतदाता भावना ने कहा कि शहर में सुविधाओं का और विस्तार करने वाले तथा आम लोगों के दुख दर्द को समझने वाले उम्मीदवार को वोट डाला। उम्मीद है कि उम्मीदवार जीत कर समरहिल वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करेगा।
13 of 17
तेनजिन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नगर निगम के पंथाघाटी वार्ड में तिब्बती महिला वोटर तेनजिन पांच महीने के बच्चे को साथ लेकर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। वैभव (18) और ज्योर्तिमय (21) ने कहा कि पहली बार मतदान करने का अनुभव अच्छा रहा। मतदान करना हमारा अधिकार है। इसका इस्तेमाल हमें हर हाल में करना चाहिए। रीया (20) ने कहा कि मतदान को लेकर बहुत उत्साहित थी। पहली बार मतदान करने का अवसर मिला। यह अनुभव बेहद खास रहा है गीतिका ने कहा कि क्षेत्र में विकास हो सके इसलिए मतदान किया। विकास के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ही मतदान किया है।
14 of 17
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने परिवार सहित नगर निगम के वार्ड नंबर एक में सैनिक रेस्ट हाऊस पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
15 of 17
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिजनों के साथ किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
एमसी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिजनों के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए केंद्रीय तिब्बती विद्यालय छोटा शिमला में मतदान किया।
16 of 17
सीएम सुक्खू ने प्रत्याशी के साथ लीं चाय की चुस्कियां।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने छोटा शिमला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान के साथ चाय की चुस्कियां लीं। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं।