फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal New CM: सुखविंदर सुक्खू के घर में जश्न का माहौल, बेटे को मां संसार देवी ने दी ये नसीहत

Sat, 10 Dec 2022 11:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
सुक्खू के परिवार में जश्न । - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को  प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान होते ही उनके घर व गृह जिले में जश्न का माहौल है।  सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाने के बाद परिवार व समर्थकों में खुशी का माहौल है। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन किलोमीटर दूर हरमंदिर में सुक्खू की जीत पर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। 

विधानसभा परिसर शिमला में हंगामे के बीच हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक इसकी घोषणा की गई। 12 दिसंबर को प्रदेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
घर में जश्न। - फोटो : संवाद
चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।    

 
विज्ञापन

3 of 8
सुक्खू के घर में जश्न - फोटो : संवाद
सुखविंद्र सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से घर में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य दिन भर टीवी के सामने बैठकर समाचार सुनते रहे। सुक्खू की माता संसार देवी ने कहा कि उन्होंने बेटे को ईमानदारी से काम करना सिखाया है। उन्हें अच्छी शिक्षा देकर वकालत करवाई। ऑफर मिलने पर नौकरी के बजाय जनसेवा को चुना। वह चाहती हैं कि मुख्यमंत्री बनकर सुक्खू लोगों और प्रदेश की सेवा करें। 

 

4 of 8
परिवार के साथ सुक्खू। - फोटो : संवाद
सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में लोगों ने हलवा बांटकर खुशी मनाई। जलाड़ी गांव के लोगों में संजू परमार व सिद्धू परमार ने कहा कि पूजा-अर्चना नादौन से सुक्खू की जीत और मुख्यमंत्री बनने के लिए रखी गई थी। सुक्खू की पत्नी कमलेश को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
sansar dai - फोटो : संवाद
प्रदेश की कमान संभालने जा रहे सुखविंद्र सुक्खू की माता संसार देवी ने बेटे को नसीहत दी है कि कभी गद्दारी मत करना और किसी से रिश्वत मत लेना। अगर किसी का काम होने वाला होगा तो जरूर करना और काम नहीं होने वाला होगा तो उसे रास्ता बताना। शनिवार देर शाम को बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन

6 of 8
ऊना में समर्थकों ने बांटी मिठाइयां। - फोटो : संवाद
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा के साथ ऊना शहर, मैहतपुर और संतोषगढ़ में खुशी का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुक्खू समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ की अगुवाई में शनिवार को मैहतपुर से लेकर रायपुर सहोड़ां तक कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सुखविंद्र सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

7 of 8
हमीरपुर में जश्न। - फोटो : संवाद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने कहा कि सुक्खू के नाम पर मुहर लगने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर छोटू राम सहोड़, ओम कुमार, राजेंद्र कुमार, पीयूष, निखिल, अंकित, तुषार, अर्जुन, रजनीश, कुमार गौरव, अजय कुमार, संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।  हमीरपुर जिले में भी सुक्खू समर्थकों में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की। 
विज्ञापन

8 of 8
सुखविंदर सुक्खू की पत्नी व बेटी हुई घायल। - फोटो : संवाद
वहीं, सुखविंदर सुक्खू को सीएम बनाने के बाद भाई और सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें