हमीरपुर में जश्न।
- फोटो : संवाद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने कहा कि सुक्खू के नाम पर मुहर लगने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर छोटू राम सहोड़, ओम कुमार, राजेंद्र कुमार, पीयूष, निखिल, अंकित, तुषार, अर्जुन, रजनीश, कुमार गौरव, अजय कुमार, संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे। हमीरपुर जिले में भी सुक्खू समर्थकों में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की।