फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल: बर्फबारी के बीच सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे

Mon, 07 Jan 2019 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 13
तस्वीरें: अजय कुमार
आठवें राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल में 28 शरद सुंदरियों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। बर्फबारी के बावजूद मनु रंगशाला में विंटर क्वीन स्पर्धा की कैटवॉक को देखने दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ा। तस्वीरें: अजय कुमार

पलक के सिर सजा विंटर क्वीन का ताज, देखिए बेहद खूबसूरत तस्वीरें

विंटर कार्निवाल: सर्द फिजाओं में सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे
विज्ञापन

2 of 13
विंटर क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में 28 प्रतिभागी सुंदरियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 13
युवा वर्ग में विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिभागियों ने कुल्लवी पट्टू, लाहौली चोलू, चंबा, महाराष्ट्र, पंजाबी, गुजराती, लहंगा चोली और साड़ी पहनकर किए गए कैटवॉक कर तालियां बटोरीं। इस राउंड के बाद फाइनल राउंड में टॉप टेन शरद सुंदरियां ही रह जाएंगी।

4 of 13
जिसमें से किसी एक को छह जनवरी की रात को विंटर क्वीन 2019 का ताज पहनाया जाएगा। इस बार विंटर क्वीन स्पर्धा के लिए चंडीगढ़, शिमला और मंडी में कार्निवाल कमेटी द्वारा ऑडिशन करवाए गए। इसमें कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

5 of 13
मनु रंगशाला में विंटर क्वीन के लिए वैष्णवी पराशर, प्राजोल शर्मा, ज्योतिका, चिना, मनीषा बिष्ट, दिव्या, शिवानी, अंकिता, पलक शर्मा, भारती अत्री, मानवी गुप्ता और आर्य सिंह आहलूवालिया भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

6 of 13
विंटर क्वीन में प्रियंका सारस्वत, शबनम, तान्या शर्मा, इंदिरा देवी, सृष्टि सूद, कविता, सीता, विनिता वर्मा, सुखविंद्र बैंस, प्राशिका शर्मा, मालविका, रितिका शर्मा, शायना कांगो और पीहू भी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

7 of 13
विंटर कार्निवाल में मनुरंगशाला में विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक समूहों ने फैशन शो में जलवे बिखेरे।

8 of 13
प्रतियोगिता में सात टीमों के प्रतिभागियों ने पुराने और नए परिधान पहनकर स्टेज पर कैटवॉक कर खूब तालियां बटोरीं।

9 of 13
मुकाबले में वीजे डांस फ्रीक्स सुंदरनगर, औरा वर्ड ग्रुप उज्जैन, पीडीजे ग्रुप विजयपुर कर्नाटक, खालसा कॉलेज अमृतसर, युवा स्पंदन तुलजापुर, एमडीआर मनाली और सरस्वती कला संगम मनाली ने हिस्सा लिया।

10 of 13
युवा स्पंदन तुलजापुर महाराष्ट्र के कलाकारों ने मराठी परिधान पहनकर रैंप पर कदमताल की। सरस्वती कला संगम मनाली के कलाकारों ने अलग-अलग परिधानों में सजकर दर्शकों से वाहवाही लूटी।

11 of 13
कई समूहों ने रैंप के जरिये अपने राज्यों की समृद्ध संस्कृति को पेश कर दर्शकों को रूबरू करवाया।

12 of 13
मनाली में जहां जमकर बर्फबारी का दौर जारी रहा, वहीं मनु रंगशाला में कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन भर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

13 of 13
एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकदीर्घा में स्थानीय लोगों और सैलानियों को आकर्षण में बांधे रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें