हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के प्रचार में उनके छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा भी मैदान में उतर गए हैं। आश्रय शर्मा आयुष के साथ प्रचार करने कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां आश्रय शर्मा ने लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान आश्रय और आयुष ने यहां नाटी भी डाली। आयुष ने तो अपनी फिल्म लवयात्री के गाने चौगाडा तारा पर भी लोगों के बीच जमकर डांस किया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी डांस किया। मीडिया की ओर से सलमान के आने का सवाल पूछने पर आयुष ने कहा कि हमारा पूरा परिवार एक साथ है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भाई आश्रय के लिए कहा कि वो हिमाचल में बहुत अच्छा काम करते आए हैं और इस बार वो काफी ज्यादा वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सलमान भी आएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आश्रय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में उनकी एक भी उपलब्धि नहीं है। अब चुनावी बेला आ गई है और लोग उनके काम का हिसाब मांग रहे हैं और वो सीएम और पीएम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आश्रय ने कहा कि मंडी के लोग बुद्धिमान हैं और वो भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। उन्होंने बजौरा रैली में मौजूद लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।