युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। देश की नामी कंपनी विभिन्न ट्रेडों में अनलिमिटेड पदों पर भर्ती करेगी।
विज्ञापन
युवाओं के लिए नामी कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका
2 of 5
आईटीआई मंडी (हिमाचल प्रदेश) में 16 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे। चयनित युवाओं को मासिक वेतन के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। देश की नामी कंपनी हिमाचल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड आईटीआई से पासआउट बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगी।
विज्ञापन
युवाओं के लिए नामी कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका
3 of 5
कंपनी सोलन जिले के जाबली में स्थित है। यह बिजली के विभिन्न उत्पाद बनाती है। कैंपस इंटरव्यू में महिला और पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इनकी उम्र 18 से 24 के बीच में होनी चाहिए। इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, ऑपरेटर कोपा, रेडियो एंड टीवी, आईटी, फिटर और सीओई ट्रेड के पदों की भर्ती की जाएगी।
युवाओं के लिए नामी कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका
4 of 5
साक्षात्कार में केवल 2013, 2014 और 2015 के पासआउट विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 7209 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, बोनस के साथ साल में सीएल, एसएल, ईएल और सस्ती दर में भोजन तथा दो समय चाय उपलब्ध करवाएगी।
युवाओं के लिए नामी कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका
5 of 5
आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कंपनी पूर्व में भी साक्षात्कार लेकर कई युवाओं को रोजगार दे चुकी है। दोबारा कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी। आईटीआई मंडी में 16 दिसंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे।