हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा का परीक्षापरिणाम घोषित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89.7 फीसदी रहा है। वर्ष 2022 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा था। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। बोर्ड की ओर से तैयार की गई टॉप-10 मेरिट सूची में 79 मेधावियों ने जगह बनाई है। इसमें 61 छात्राएं और 18 स्थानों पर छात्रों ने कब्जा जमाया है। सूची में सरकारी स्कूलों के 22, जबकि निजी स्कूलों 57 विद्यार्थी शामिल हैं।
21 सरकारी स्कूलों के तीन छात्रों और 19 छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। वहीं, 37 निजी स्कूलों के 15 छात्रों और 42 छात्राओं ने मेरिट में स्थान पक्का किया है। 91,440 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 81,732 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 1,682 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। 7,534 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिला के स्नावर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की मानवी ने 99.14 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया है। मानवी ऑटो चालक की बेटी हैं। हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में पढ़ने वाली दीक्षा कथियाल ने 99 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
3 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिला के ही न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के अक्षित शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदरन के आकर्षक ठाकुर संयुक्त रूप से 98.86 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
4 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के छात्र अक्षित शर्मा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारान के छात्र आकर्षक ठाकुर ने 98.86 प्रतिशत (692) अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
5 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषिकेश की छात्रा सिमरन कौर ने 98.71 प्रतिशत (691) अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
6 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे की छात्रा पलक ने 98.57 प्रतिशत (690) अंक लेकर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
7 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
ओवरऑल रिजल्ट में जिला हमीरपुर का परिणाम 96.35 रहा है, जबकि सबसे कम 79.19 फीसदी रिजल्ट देने वाला जिला सिरमौर बना है।
8 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
1,682 का परिणाम कंपार्टमेंट रहा है। परीक्षा के दौरान 307 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। इसके अलावा 123 आरएलडी, 14 का पीआरएस और 48 परीक्षार्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है।
9 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने इस बार तय समय के अनुसार परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है।
10 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बोर्ड का परिणाम इस बार 89.7 फीसदी रहा है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले दो फीसदी अधिक है।
11 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड सचिव बताया कि अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
12 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन रूप से आवेदन करना होगा।
13 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
पुनर्मूल्यांकन के लिए 500, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये फीसदी ली जाएगी।
14 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
मेरिट लिस्ट में छठे स्थान पर 11 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। सभी ने 98.43 फीसदी (389) अंक हासिल किए हैं।
15 of 16
10वीं की टॉप-10 सूची।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में 90 हजार के लगभग के करीब विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं।