इन दिनों सोशल मीडिया पर सेना की वर्दी में नाटी पर झूमते युवकों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नाटी की धुनों पर कदमताल करते हिमाचल के इन युवकों का ये डांस वीडियो आपको भी मंत्रमुग्ध कर देगा।
सेना की भर्ती में इनके नाटी डांस को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 22 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 500 से अधिक बार वीडियो को शेयर किया गया।