फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब साफ रहेगा मौसम, चार दिन सताएगी गर्मी

Fri, 19 Apr 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। लोगों को गर्मी फिर से सताएगी। 20 को मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों के साथ एक-दो स्थानों में बारिश और गर्जना का पूर्वानुमान है। 24 और 25 को मौसम फिर से तेवर बदलेगा। कई स्थानों में बर्फबारी, बारिश और गर्जना की चेतावनी दी गई है। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
राजधानी शिमला में दिन भर सूरज बादलों के बीच लुकाछिपी करता रहा। जिले के ऊपरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और सेब बागवानों ने थोड़ी राहत जरूर पाई है। सेब के पेड़ों में इन दिनों फ्लावरिंग का समय है। ऐसी स्थिति में सेब के पेड़ों को गर्मी की जरूरत रहती है। जिले में शुक्रवार को तेज धूप खिली रही। देर रात हुई हल्की बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 7.2, सुंदरनगर 10.6, भूंतर 8.4, कल्पा 2.7,धर्मशाला 10.4, ऊना 14.3, नाहन 11.5, केलांग 1.0, पालमपुर 9.0, सलन 8.8, मनाली 3.6, कांगड़ा 11.5, मंडी 11.0, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 12.1, चंबा 10.0, डलहौजी 7.9 और कुफरी 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
शहरों का  अधिकतम तापमान शिमला 20.9, सुंदरनगर 28.5, भूंतर 28.2, कल्पा 18.4, धर्मशाला 21.6, ऊना 32.0, नाहन 28.6, केलांग 10.2, सोलन 22.0, कांगड़ा 28.8, बिलासपुर 29.4, हमीरपुर 29.4, चंबा 27.4 और डलहौजी 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें