फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार हिमाचल की एक और बेटी

Fri, 25 Jan 2019 03:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
1 of 6
कभी मॉडलिंग को पार्ट टाइम जॉब के रूप में करने वाली हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा के न्योल क्षेत्र के पिपलाह गांव की ऋतु अब बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार है। मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें काफी प्रोजेक्टों में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

2 of 6
अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर वे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अभिनय क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं। ऋतु को मॉडलिंग के दौरान मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और मीनाक्षी मक्कड़ जैसे लोगों के साथ कार्य करने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 6
मॉडलिंग में मिली सफलता से उत्साहित ऋतु अब बॉलीवुड में जाकर एक्टिंग के माध्यम से नाम कमाना चाहती हैं। मॉडलिंग के दौरान भी ऋतु तीन हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

4 of 6
इनमें राहत काजमी निर्देशित फिल्म कोड ब्लू की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि रेडियो फिल्म में वे प्रद्युमन सिंह, नीलू डोगरा और जितेंद्र राओ जैसे सितारों के साथ समानांतर रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा राहत काजमी, जेबा साजिद व तारिक खान की रही फिल्म अंगीठी में वे लीड रोल निभाएंगी। इन फिल्मों की शूटिंग 2019 अंत तक या 2020 में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतु मॉडलिंग और उक्त फिल्मों के अतिरिक्त हिना खान, फरीदा जलाल, ऋषि भुटानी स्टारर क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी में बतौर सहायक निदेशक भी कार्य कर चुकी हैं। वे मल्टी स्टारर फिल्म डोरमैन की शूटिंग के लिए मार्च में लंदन जाएंगी। फिलहाल, वह मुंबई में अपने भविष्य को उड़ान देने की तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें