पत्नी बिंदु दोनों नन्हीं बेटियों को सीने से लगाकर फूट-फूट कर रो रही थीं। माता का भी बुरा हाल था। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने शेर आया शेर आया, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद अरविंद अमर रहे के नारे लगाए। सेना के जवानों ने पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को सलामी दी।