फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: लोकतंत्र के महायज्ञ को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Nov 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 33
मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में जोश। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।  मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान के लिए युवाओं से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया है। लोग सुबह से वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर अपनी बारी के इंतजार में लाइनों में लगे रहे । इसके अलावा दिव्यांग व थर्ड जेंडर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 33
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया। वह क्षेत्र के सबसे पुराने मतदाता हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वाईएस परमार की सरकारों के समय भी मतदान किया है।
विज्ञापन

3 of 33
पहली बार मतदान किया। - फोटो : संवाद
हिमाचल के कुल्लू  व शिमला जिले में कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया। 

4 of 33
पहली बार मतादान किया। - फोटो : संवाद
युवा मतदाता ने पहली बार मतदान किया। 
विज्ञापन

5 of 33
बुजुर्गों ने किया मतदान। - फोटो : संवाद
शिमला में  राम कृष्ण के इंद्र पाल ठाकुर ने मतदान किया।
विज्ञापन

6 of 33
मतदान के लिए लाइनों में लगे युवा। - फोटो : संवाद
मतदान के लिए युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 33
105 वर्षीय महिला ने किया मतदान। - फोटो : ani
चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया।  

8 of 33
चस्क भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया - फोटो : संवाद
इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। दूसरे सबसे ऊंचे इस मतदान केंद्र पर लोगों में वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखा गया। 

9 of 33
बुजुर्ग महिला मतदाता। - फोटो : संवाद
लाहौल-स्पीति में कोलोंग गांव की 95 वर्षीय नोरजिंन डोलमा ने मतदान किया। 

10 of 33
शिवदयाल - फोटो : संवाद
चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत तीसा  निवासी गांव बुईण दिव्यांग शिवदयाल को परिजनों ने बूथ तक पहुंचाया। उन्होंने मतदान कर मिसाल पेश की।

11 of 33
103 वर्षीय महिला - फोटो : संवाद
प्रदेश के हमीरपुर में 103 वर्षीय महिला पीएस सरकार ने परिवार के साथ वोट डाला। 

12 of 33
बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद
चंबा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजनों ने पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। बुजुर्ग महिला मतदान कर सभी के लिए प्रेरणा बनीं।

13 of 33
himachal election 2022 - फोटो : संवाद
मिंधल पोलिंग स्टेशन से 80 साल के बुजुर्ग हिरा नंद व उनकी पत्नी 70 वर्षीय लाल देई ने लोकतंत्र का फर्ज अदा किया। 

14 of 33
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
103 वर्षीय मतदाता व जिला वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने भी वोटा डाला।

15 of 33
टशीगंग में मतदान। - फोटो : संवाद
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदान में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने भी वोट डाला।  

16 of 33
मोगीनंद पोलिंग बूथ - फोटो : संवाद
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद पोलिंग बूथ पर मतदाता के लिए महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।

17 of 33
बजुर्ग सोमराज - फोटो : संवाद
85 वर्षीय बजुर्ग सोमराज को बनीखेत बूथ नंबर 110 तक परिजनों ने पहुंचाया। उनके परिजन उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।

18 of 33
ढालपुर में बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
कुल्लू के ढालपुर मतदान केंद्र में बुजुर्ग महिला लाठी के सहारे वोट करने पहुंचीं।

19 of 33
दिव्यांग मतदाता। - फोटो : संवाद
किन्नौर में दिव्यांग 58 वर्षीय बाली राम भारती ने मतदान कर अपना लोकतंत्र के लिए फर्ज अदा किया। 

20 of 33
बुजुर्ग मतदाता को फूल दिया। - फोटो : संवाद
आदर्श मतदान केंद्र भूरी सिंह संग्रहालय में बुजुर्ग मतदाता को बूथ पर फूल देकर सम्मानित किया गया। 

21 of 33
दिव्यांग वोटर। - फोटो : संवाद
चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत बौदेडी की दिव्यांग 36 वर्षीय लालदेई  पैदल दो किलोमीटर पोलिंग बूथ पर वोट देने पहुंचीं।

22 of 33
दिव्यांग मतदाता। - फोटो : संवाद
चंबा में दिव्यांग गग्गू ने सुराड़ा में वोट डालकर मिसाल पेश की।

23 of 33
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
ऊना जिले में 96 साल के प्रेम चंद ने गुरपलाह बाथू पर मतदान किया। परिजनों ने उन्हें उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।

24 of 33
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
नाहन के डाइट में बने पोलिंग बूथ पर 94 वर्षीय मनोहर सिंह ने परिवार सहित मतदान किया।

25 of 33
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
नाहन डाइट पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग महिला ने परिवार के साथ मतदान किया। 

26 of 33
युवा मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
शिमला के कृतिका सक्सेना व अमित शर्मा व चक्कर की सृष्टि शर्मा ने पहली बार वोट डाला।  

27 of 33
महिलाओं में मतदान के लिए उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले की महिलाओं में भी मतदान के लिए भारी उत्साह दिखा।

28 of 33
युवा मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
शिमला की युवा मतदाता नलिनी व रितिका ने भी वोट डाला।

29 of 33
महिला वोटर। - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के जलाडी पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही।

30 of 33
पहली बार डाला वोट। - फोटो : संवाद
बड़ीआं की अंजली व राधिका ने पहली बार किया मताधिकार का इस्तेमाल। 

31 of 33
दिव्यांग मतदाता। - फोटो : संवाद
 ज्वालामुखी में दिव्यांग हरवंश कुमार ने भी वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में योगदान दिया।  

32 of 33
युवाओं ने दिया वोट। - फोटो : संवाद
 कांगड़ा के ज्वालामुखी में बड़ी संख्या में युवा मतदाता वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद युवाओं ने सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन

33 of 33
वोट डालने पहुंची युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के लिए युवतियों में भी जोश दिखा। युवतियां मतदान करने के लिए लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें