अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
नागरिक अस्पताल बगस्याड़ को 100 बिस्तरों में स्तरोन्नत
बैठक में जिला बिलासपुर की तहसील झंडूता के गेहड़वीं में कृषि प्रसार केंद्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के दो पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। नागरिक अस्पताल बगस्याड़ को 100 बिस्तरों में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 23 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला मंडी की ग्राम पंचायत कांढी के गांव कांढी, ग्राम पंचायत घैणी शैंदल के शनाश और ग्राम पंचायत पोखी के पोखी में नए स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। बैठक में जिला कुल्लू के राजकीय उच्च विद्यालय भलाण को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिहार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बजेहल को राजकीय उच्च विद्यालय और जिला मंडी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला करथाच को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 26 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। जिला सोलन के पहाड़ी चिकनी, जिला मंडी की ग्राम पंचायत काण्ढी सपनोट के धार और जिला कांगड़ा के नालसुहा में नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा इन केंद्रों के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित कर भरने को अनुमति प्रदान की।