फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Snowfall: रोहतांग, शिंकुला दर्रा और अटल टनल में बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही पर रोक

Thu, 19 Jan 2023 06:05 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/ रोहतांग
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। वीरवार सुबह से घाटी में मौसम खराब है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला दर्रा और कुंजम दर्रा में बर्फबारी का दौर जारी है। इन दर्रों में दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी की सूचना है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भी करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
अटल टनल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोलंगनाला और धुंधी में तीन सेंटीमीटर तक बर्फबारी की सूचना है। कोठी और गुलाबा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, मनाली, केलांग, उदयपुर, गोंधला, सिस्सू और कोकसर में बर्फ के फाहे गिरने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Himachal Snowfall - फोटो : अमर उजाला
बिगड़े मौसम के कारण मनाली-लेह मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पर लाहौल प्रशासन ने रोक लगा दी है। लाहौल-स्पीति और पांगी के स्थानीय लोग फोर बाई फोर वाहनों या चेन लगी टाटा सूमो में घाटी में प्रवेश कर सकते हैं।

4 of 6
Himachal Snowfall - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन लाहौल-स्पीति ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि मनाली-लेह मार्ग सिर्फ दारचा तक खुला है। शिंकुला मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

5 of 6
बर्फ से लकदक शिंकुला सड़क। - फोटो : संवाद
पांगी-किलाड़ मार्ग पर फोर बाई फोर और चेन लगी टाटा सूमो में ही स्थानीय लोग सफर कर रहे हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्फबारी की आशंका जताई है। लिहाजा, धुंधी और साउथ पोर्टल में हो रही बर्फबारी के कारण पर्यटकों से यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फ से ढकी चंद्रा घाटी। - फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 20 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव हिमाचल में देखने को मिलेगा। इससे 21 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का क्रम बढ़ने की संभावना है। 24 से 26 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें