फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कार के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखरीं लाशें, 5 की मौत, हर तरफ चीख-पुकार

Sun, 05 May 2019 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी/गोहर
विज्ञापन
1 of 10
स्ट्रेचर पर कार के चालक खेम चंद जिसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज (मंडी, हिमाचल प्रदेश) में मुख्यमंत्री की भाटकीधार में आयोजित चुनावी जनसभा में भाग लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे हुए दर्दनाक हादसे में पांच कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि घायल चालक की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हालत नाजुक बनी हुई है। अल्टो कार नंबर एचपी32बी-3487 में चालक समेत छह लोग सवार थे। चार मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी भाजपा कार्यकर्ता आपस में दोस्त थे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान कुंवर सिंह पुत्र भदरू राम गांव हैंचल, प्रेमराज पुत्र दामोदर दास, रोशन लाल पुत्र पौशु, चिरंजी लाल पुत्र नरपत और कृष्ण पुत्र भाग चंद निवासी झमाच के रूप में हुई है। चालक की पहचान खेम चंद पुत्र काहन सिंह निवासी चेडाखड्ड के रूप में हुई है।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हादसे का कारण ओवरलोडिंग के साथ चालक की लापरवाही भी बताया जा रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सीएम की भाटकीधार चुनावी रैली के लिए शिवाखड्ड से सभी 6 भाजपा कार्यकर्ता कार में सवार होकर निकले। बागाचनोगी से एक किलोमीटर पीछे धवास स्थान पर जैसे ही कार पहुंची तो चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बचाव कार्य के लिए घटना स्थल की ओर भागे। घटनास्थल पर देखने पर कार के परखच्चे उड़ चुके थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के शव खाई में अलग-अलग जगह पर पड़े हुए थे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जंजैहली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को तुरंत सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से उसे एंबुलेंस में मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाकर भर्ती किया गया।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। हादसे के चलते सीएम ने भाटकीधार चुनावी जनसभा को स्थगित कर दिया गया।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए।
 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मई माह के पहले ही सप्ताह में लगातार हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों के चलते हर कोई सहम गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें