फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बेकाबू जनता ने थाने में लगाई आग, SHO समेत कई जवान घायल

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
गुड़िया मामले में थाने के भीतर एक आरोपी की हत्या के बाद गुस्साई जनता ने कोटखाई थाने में पथराव कर दिया है। सीएम ने सभी जवानों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कोटखाई थाने में आग लगा दी है। पुलिस हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है मगर हर तरफ नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने थाने में आग लगाने की कोशिश की। थाने में लगे सामान ने आग पकड़ ली मगर जवानों ने तुरंत इस पर काबू पा लिया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे फिर से थाने में आग लगा दी गई। फिलहाल थाने के बाद पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। पथराव में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
वहीं, मंडी पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि थाने का पूरा स्टाफ सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

4 of 6
वहीं, थाने के बाहर भारी पत्‍थरबाजी हो रही है। लोग यहां से हटने को तैयार नहीं है। महिलाएं भी पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रही हैं। लगातार थाने पर पत्‍थर फेंके जा रहे हैं। माहौल फिलहाल बेकाबू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
उधर, शिमला के कई इलाकों में यातायात भी ठप हो गया है। शिमला के ढली, कुफरी, फागू, ठियोग और कोटखाई में लोगों ने चक्का जाम कर यातायात ठप कर दिया है। लोग पुलिस के बड़े अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं, भाजपा ने भी शिमला के मालरोड पर उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा ने वीरवार को शिमला बंद बुलाया है। पार्टी का कहना है कि सरकार का ढीला रवैया समझ से परे है। सरकार मामले को दबाना चाहती है। पुलिस अफसर भी मिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें