फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण 2019: इन राशियों के जातकों की खुलेगी किस्मत, सूतक काल में भूलकर भी न करें ये काम

Tue, 16 Jul 2019 01:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
16 जुलाई को गुरुपूर्णिमा का बड़ा पर्व तो है ही साथ ही खंडग्रास चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण 16 और 17 जुलाई को मध्य रात्रि को लगभग पूरे भारत में आरंभ से समाप्ति तक खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण की अवधि दो घंटे 59 मिनट की होगी।
विज्ञापन

2 of 10
वशिष्ट ज्योतिष सदन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक ग्रहण में चंद्रबिंब दक्षिण-पश्चिम की ओर से ग्रस्त नजर आएगा। भारत में चंद्रग्रहण 16 जुलाई मध्य रात्रि में एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होकर 17 जुलाई प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण यूरोप, नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड के उत्तरी क्षेत्रों और जापान के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर भारत समेत संपूर्ण एशिया, दक्षिणी अमरीका के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 10
डॉ. मस्त राम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष अनुसंधान संस्थान शिमला के डॉ. मस्त राम शर्मा के अनुसार यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रथम चरण में आरंभ होकर द्वितीय चरण में प्रारंभ होगा। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव धनु एवं मकर राशि उत्पन्न जातकों के लिए विशेष रूप से प्रभावकारी रहेगा। 

4 of 10
चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गभवती को सोने से परहेज करना चाहिए। साथ ही हाथ में किसी तरह के तेजधार हथियार को नहीं लेना चाहिए। प्रभु सिमरन करते हुए ग्रहणकाल की समाप्ति तक जागरण लाभकारी रहेगा। इस दौरान जो किन्हीं रोगों से ग्रस्त हैं, उनके लिए ग्रहणकाल के दौरान किया गया श्रीमहामृत्युंजय मंत्र विशेष लाभ देने वाला है।
विज्ञापन

5 of 10
उन्होंने कहा कि विभिन्न राशियों पर चंद्रग्रहण का अलग-अलग प्रभाव होगा। तुला तथा मीन राशि के जातकों को जहां लाभ होगा। वहीं धनु, मकर तथा कुंभ राशियों के जातकों को ग्रहण के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता होगी। शेष राशियों के जातकों के लिए चंद्रग्रहण मिश्रित फल देने वाला होगा। चंद्रग्रहण के बाद सात अनाजों का दान करना शुभ होगा। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान भी लाभकारी होगा।
विज्ञापन

6 of 10
मेष- इस राशि के जातकों पर भाग्य और कर्म राशि को प्रभावित करने वाले ग्रहण से कुछ कार्यबाधा और कष्टकारक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। राज पक्ष से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वृषभ- इस राशि जातकों को रोग से कष्ट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तंग करेंगी। चोट लगने की आंशका है। 
विज्ञापन

7 of 10
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए इस ग्रहण का प्रभाव सातवें और आठवें भाव पर रहेगा, अत: दांपत्य जीवन के प्रति सजग रहें। कोई भी आपसी विवाद और मतभेद न पैदा होने दें। कर्क-इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ माना जा रहा है।  

8 of 10
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण पांचवें और छठे भाव को प्रभावित करेगा। जिसके फलस्वरूप संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। कन्या- इस राशि के जातक मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह से बचें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। इस ग्रहण के शुभ प्रभाव स्वरूप आपके परिवार में संतान प्राप्ति का योग बनेगा। तुला-इस राशि के लिए इस ग्रहण का प्रभाव पराक्रम एवं सुख भाव में पड़ेगा। पराक्रम में वृद्धि तो होगी। 

9 of 10
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण का फल मिला-जुला रहेगा। आकस्मिक धन व्यय होगा। धनु- इस राशि पर पड़ने वाला ग्रहण मानसिक अशांति देगा। मकर-इस राशि पर पड़ने वाला ग्रहण भी मिलाजुला फल देगा। शारीरिक कष्ट हो सकता हैं।
विज्ञापन

10 of 10
 कुंभ- इस राशि के जातकों को धैर्य और कुशल रणनीति से कार्य करने पर असफलता भी सफलता में बदल जाएगी। कोई भी नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाहें तो अब अनुकूल समय आ चुका है। उसका सदुपयोग करें। मीन- इस राशि के जातकों को मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। अगले दो सप्ताह तक माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें